Monday, May 28, 2007

MSN INDIA - झूम बराबर झूम

MSN INDIA - झूम बराबर झूम: "झूम बराबर झूम "

लंदन का स्टेशन। रिक्की ठुकराल (अभिषेक बच्चन) और अलवीरा खान (प्रीति जिंटा) बर्मिंघम से आने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। इस ट्रेन में उनके मंगेतर आ रहे हैं, लेकिन यह ट्रेन दो घंटे लेट है। दोनों एक-दूसरे से अजनबी हैं। समय काटने के लिए दोनों एक कैफे जाते हैं और संयोग से एक ही टेबल पर बैठते हैं। बातचीत शुरू होती है और दोनों एक-दूसरे को अपनी प्रेम कहानी सुनाते हैं।अलवीरा खान पाकिस्तानी लड़की है। वह अपने आपको किसी राजकुमारी से कम नहीं समझती है। अलवीरा की प्रेम कहानी शुरू हुई थी मैडम तुसाद के संग्रहालय से। जब वह वहाँ पर घूम रही थी तब उसके ऊपर सुपरमैन के मोम का पुतला गिर रहा था। इसके पहले की वह पुतला अलवीरा पर गिर पाता वहाँ पर मौजूद स्टीव सिंह (बॉबी देओल) ने उसकी जान बचा ली।स्टीव के इस कारनामे ने अलवीरा का दिल जीत लिया। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। अब रिक्की अपनी कहानी शुरू करता है। रिक्की और अनाइडा (लारा दत्ता) की मुलाकात उसी रात को हुई थी, जिस रात प्रिंसेस डायना की मौत हुई थी। इसीलिए तो रिक्की कहता है कि दो प्यार करने वालों की मौत हुई और दो प्यार करने वाले पैदा हुए।रिक्की और अलवीरा अब अजनबी नहीं रह गए थे। दोनों को एक-दूसरे की कंपनी पसंद आने लगी थी। दोनों के स्वभाव में बहुत अंतर था। अलवीरा शांत, धैर्यवान और शाही व्वयहार करने वाली पाकिस्तानी लड़की थी, वहीं रिक्की धूर्त, लम्पट, चालाक किस्म का भारतीय लड़का था। दोनों एक-दूसरे की ओर खींचे चले जा रहे थे। उनके बस में कुछ नहीं था। आगे क्या होगा? इसका पता चलेगा ‘झूम बराबर झूम’ देखकर।


www.svdeals.com super value deals

No comments: