Monday, May 21, 2007

सानिया एकल में फिसली, युगल में लगाई छलाँग

Welcome to Yahoo! Hindi
सानिया एकल में फिसली, युगल में लगाई छलाँग

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मोरक्को ओपन का युगल खिताब जीतने के बाद डब्ल्यूटीए युगल रैकिंग में चार स्थान की छलाँग लगाई है लेकिन एकल में खराब प्रदर्शन के कारण वह एक स्थान नीचे खिसक गई।चोट के कारण तीन महीने तक कोर्ट से बाहर रहने वाली सानिया ने पिछले सप्ताह शानदार वापसी करते हुए वानिया किंग के साथ मिलकर मोरक्को ओपन का युगल खिताब जीता था। इस जीत से डब्ल्यूटीए की ताजा रैंकिंग में वह चार स्थान के सुधार के साथ 41वें नंबर पर पहुँच गई हैं। सानिया के युगल में 1027 अंक हैं। सानिया मोरक्को ओपन के एकल में पहले दौर में ही अर्जेन्टीना की एक क्वालीफायर से हार गई थी। इसका नुकसान उन्हें रैंकिंग में उठाना और वह 503 रेटिंग अंक के साथ एक स्थान नीचे 52वें नंबर पर खिसक गई। महिलाओं के वर्ग में जस्टिन हेनिन मारिया शारपोवा और जेलेना जांकोविच शीर्ष तीन पर काबिज हैं।भारत की अन्य खिलाड़ियों को भी एकल में निचली पायदान पर खिसकना पड़ा। डब्ल्यूटीए सर्किल में खेलने वाली एक अन्य भारतीय शिखा ओबेरॉय पाँच स्थान नीचे 251, सुनीता राव तीन स्थान नीचे 256 और रश्मि चक्रवर्ती दस स्थान नीचे 398वें स्थान पर फिसल गई।लिएंडर पेस एटीपी की युगल रैकिंग में छठे स्थान पर बने हुए हैं जबकि महेश भूपति दो स्थान ऊपर 23वें नंबर पर पहुँच गए हैं। पेस के 3940 और भूपति के 1670 अंक हैं। एकल में रोहन बोपन्ना भारत के चोटी के खिलाड़ी बने हुए हैं। बोपन्ना 262वें नंबर पर बरकरार हैं। उनके बाद हर्ष मांकड़ का नंबर आता है जो दो पायदान ऊपर 376वें स्थान पर पहुँच गए हैं। करण रस्तोगी को नौ स्थान नीचे 398वें नंबर पर खिसक गए हैं।हैम्बर्ग मास्टर्स ओपन में राफेल नडाल के क्ले कोर्ट विजय अभियान पर रोक लगाने वाले रोजर फेडरर की रैकिंग में भी बादशाहत बरकरार है। नडाल अब भी दूसरे नंबर पर बने हुए हैं जबकि एंडी रोडिक ने निकोलई देवीदेंको को तीसरे स्थान से हटाकर फिर से चोटी के तीन खिलाड़ियों में जगह बना ली है।
(स्रोत - वेबदुनिया)

और भी...

मौजूदा टीम ज्यादा बेहतर है : अशरफुल

चौथा दिन : भारत को शुरुआती झटके

रोमारियो ने किया 1000वाँ गोल

जांकोविच ने इटालियन ओपन जीता

बांग्लादेश ८ विकेट पर १५० रन

सलामी जोड़ी को तरस रहा भारत
ग्रह-नक्षत्र
सितारों के सितारे - देश के जाने-माने लोगों पर ग्रहों के प्रभाव से उनके जीवन में परिवर्तन आता है...
आगे पढें...

और भी...
मनोरंजन

AP

लाइफ इन ए मेट्रो : रिश्तों की दास्तां
अनुराग बसु ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ लेकर हाजिर हो रहे हैं। जैसा कि नाम से जाहिर है इसकी कहानी...

चीनी कम : बेमेल जोड़ी

'अपने'-त्याग की कहानी
धर्म-दर्शन
धार्मिक आलेख - आज मानव की सुख-सामग्री को प्राप्त करने की दौड़ ने उसके जीवन के महत्व को न्यूनता के स्तर पर पहुँचा दिया है
आगे पढें...

और भी...
Marketplace


www.svdeals.com super value deals

No comments: