Monday, April 28, 2008

भूतनाथ - Film Preview - Entertainment - Hindi - MSN India

भूतनाथ - Film Preview - Entertainment - Hindi - MSN India: "भूतनाथ"

ऐसा माना जाता है कि बच्चों का भगवान से सीधा संबंध होता है। उनमें यह योग्यता होती है कि वे प्रत्येक व्यक्ति और चीजों में भगवान को महसूस कर लेते हैं।

‘भूतनाथ’ कहानी है सात वर्षीय नटखट, मासूम लड़के की जो अनजाने में एक दुश्मन को अपना दोस्त बना लेता है। कहानी है बंकू और उसके दोस्त भूतनाथ की। उनके संबंध में मासूमियत, ईमानदारी और पवित्रता है।

विश्वास किया जाता है कि माँ का प्यार नि:स्वार्थ होता है, लेकिन एक बच्चे का प्यार भी ‍कम नहीं है। बच्चे के प्यार में अपेक्षा या सीमाएँ नहीं होती है। उनके प्यार में इतनी ताकत होती है कि आप चमत्कार में विश्वास करने लगते हैं।

भूतनाथ से संबंधित वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

‘भूतनाथ’ फिल्म की कहानी में थोड़ी मासूमियत है, थोड़ी शरारत है और ढेर सारी हृदयस्पर्शी भावनाएँ हैं। इस कहानी के जरिए वयस्कों को दुनिया बच्चों की आँखों के जरिए दिखाने की कोशिश की गई है।

बी.आर फिल्म्स तले निर्मित इस फिल्म का निर्देशन विवेक शर्मा ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जूही चावला, अमन सिद्दकी, प्रियांशु चटर्जी, राजपाल यादव और सतीश शाह ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाई है। शाहरुख खान भी विशेष भूमिका में नजर आएँगे। जावेद अख्तर द्वारा लिखित गीतों को विशाल-शेखर और सलीम-सुलैमान ने संगीतबद्ध किया है।

http://www.visli.com/

Jagran - Yahoo! India - International :: General News

Jagran - Yahoo! India - International :: General News: "जीन थेरेपी से भी लौटेगी आंखों की रोशनी"

लंदन [जेरेमी लारेंस, द इंडिपेंडेंस]। आंख की रोशनी गंवा चुके लोगों के लिए उम्मीद की एक नई किरण है। वैज्ञानिकों ने पहली बार अंधेपन की जन्मजात बीमारी के शिकार एक किशोर की रोशनी सुरक्षित लौटाने के लिए जीन थेरेपी का इस्तेमाल किया है। परीक्षण सफल रहा है।
ब्रिटिश वैज्ञानिकों द्वारा किए गए आपरेशन से स्टीवन हावर्थ देखने में तो पूरी तरह सक्षम नहीं हो पाया है, लेकिन उसकी दृष्टि में अप्रत्याशित सुधार दर्ज किया गया है। हावर्थ की सबसे ज्यादा खराब आंख में इंजेक्शन के जरिए जींस प्रत्यारोपित किए गए। जींस का डोज काफी कम रखा गया था।
इस परीक्षण को अंजाम दिया है यूनिवर्सिटी कालेज आफ लंदन के इंस्टीट्यूट आफ आफ्थामोलाजी और मूरफील्ड आई हास्पिटल के वैज्ञानिकों की टीम ने। इस टीम का नेतृत्व करने वाले प्रो. राबिन अली का कहना था कि हावर्थ की आंख में सुधार इस परीक्षण का सबसे आकर्षक पहलू है। यह कामयाबी उम्मीद से ज्यादा है।
छात्र हावर्थ एक तरह के जेनेटिक म्युटेशन का शिकार था, जिसे लेबर्स कांजेनिटल अमारोसिस कहते हैं। जेनेटिक म्युटेशन उस अवस्था को कहते हैं जिसमें आनुवांशिक तत्वों में मौजूद न्यूक्लियोटाइड में तब्दीली आ जाती है। लेबर्स कांजेनिटल अमारोसिस की शुरुआत शैशव अवस्था में ही हो जाती है। आंखों की रोशनी धीरे-धीरे घटती जाती है। मरीज 20 से 30 वर्ष की अवस्था तक पहुंचते-पहुंचते पूरी तरह अंधा हो जाता है। फिलहाल इस मर्ज की कोई दवा नहीं है।
स्टीवन हावर्थ पैदाइशी तौर पर दूर की चीज देखने में अक्षम था। रात में तो उसे कुछ भी नहीं दिखाई देता था। लेकिन दो घंटे तक चले आपरेशन के बाद उसने अपनी आंख की क्षमता में आश्चर्यजनक सुधार महसूस किया है। हावर्थ का कहना है कि अंधेरे में देखने में नि:संदेह सुधार हुआ है। यह हालांकि एक छोटा परिवर्तन है, लेकिन बड़ा अंतर ला सकता है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि दो साल के अंदर इस थेरेपी के जरिए रेटिना की आनुवांशिक बीमारियों के शिकार लोगों का इलाज संभव होने की उम्मीद है।

www.visli.com

अंतरिक्ष उद्योग की महाशक्ति बनने को भारत

चेन्नई। अमेरिका के फ्युट्रान कार्पोरेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रतिस्पद्र्धा के क्षेत्र में किए गए एक अध्ययन के आंकड़ों के अनुसार भारत अंतरिक्ष उद्योग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है। इस अध्ययन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पुख्ता करते हुए सोमवार को एक साथ दस उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया।
अध्ययन के अनुसार अमेरिका और रूस के बीच अंतरिक्ष में अपनी क्षमता साबित करने की दौड़ से शुरू हुई प्रतिस्पद्र्धा अब एक बड़े व्यापार का रूप ग्रहण कर चुकी है। वर्तमान में इस बाजार का मूल्य 100 अरब डालर के आस पास आंका गया है। अध्ययन के अनुसार इसमें उपग्रह निर्माण और प्रक्षेपण सेवा सहित कई तरह के काम शामिल है।
अध्ययन के अनुसार अंतरिक्ष कार्यक्रमों को सरकार द्वारा प्रदान किए गए मूलभूत ढांचे, कोष और मानव श्रम तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास तथा उत्पादन के समग्र सूचकांक में अमेरिका पहले स्थान पर बना हुआ है। रूस, यूरोप,चीन और भारत इस मामले में उससे पीछे हैं। सूची के अनुसार सरकारी सहायता और कोष तथा अंतरिक्ष संबंधी सेवाओं तथा वस्तुओं के उत्पादन में भारत चौथे स्थान पर है। वह चीन से आगे लेकिन अमेरिका, यूरोप और रूस से पीछे है।
रिपोर्ट के अनुसार 1998 से 2007 के बीच उपग्रह निर्माण और उन्हे कक्षा में स्थापित करने के क्षेत्र में भारत की विश्व बाजार में दो फीसदी की हिस्सेदारी रही है। इस दौरान भारत ने 22 उपग्रहों का निर्माण किया और 11 उपग्रहों को उनकी कक्षा में स्थापित किया।

www.विसली.कॉम

Wednesday, April 16, 2008

करेले की कचौड़ी

Channels Recipes - Jagran Yahoo! India: "करेले की कचौड़ी"

विधि :
करेलों को छीलकर उसमें नमक डालकर रख दें। आलू उबालकर छीलकर रखें, 2 घंटे बाद करेलों को निचोड़कर, अच्छी तरह धोकर बारीक पीस लें और कड़ाही में तेल डालकर भूनें, फिर उसमें आलू मसलकर मिला दें।
नमक, मिर्च, गरम मसाला, अमचूर, हल्दी, हरा धनिया व किशमिश डालकर अच्छी तरह हिलाएं, भून जाने पर उतार लें। मैदे में थोड़ा-सा नमक व तेल का मोयन देकर गूथ लें। मैदे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उसमें भुने करेलों का भरावन भरकर बेल लें और धीमी आंच पर सेक लें। यह स्वादिष्ट व पौष्टिक कचौरियां इमली की चटनी, दही या टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।

सामग्री :
500 ग्राम करेले, 250 ग्राम आलू, 500 ग्राम मैदा, 1 टी स्पून हल्दी, 1 टी स्पून गरम मसाला, 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 3 टी स्पून अमचूर पाउडर या अनारदाना, आधा कप हरा धनिया, 50 ग्राम किशमिश, स्वादानुसार नमक।
कितने लोगों के लिए : 6

www.svdeals.com super value deals

पालक की कढ़ी

Recipes Khana Khazana - Jagran Yahoo! India: "पालक की कढ़ी"


विधि :
1. पालक को साफ कर पानी से अच्छी तरह धो लें और चाकू से बारीक काट लें।
2. दही को मथकर उसमें छना हुआ बेसन डालकर अच्छी तरह घोल लें, इसमें पानी मिलाकर पतला कर लें।
3. कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। अब इसमें हींग और जीरा डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें सूखे मसाले डालकर भून लें।
4.अब इसमें पालक डालकर थोड़ा सा पानी डालकर ढक दें और धीमी आंच पर पकने दें।
5. जब पालक गल जाये तो इसमें दही और बेसन का घोल डाल दें बीच-बीच में चलाते रहे, जब बेसन पक जाये तो गरमागरम कढ़ी चावल, या रोटी के साथ सर्व करें।

सामग्री :
300 ग्राम पालक, 100 ग्राम बेसन, 100 ग्राम दही, 1 टे.स्पून तेल, 2 चुटकी हींग, 1/4 टी स्पून जीरा, 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर, 3-4 हरी मिर्च, 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार।
कितने लोगों के लिए : 5


www.svdeals.com super value deals