Monday, April 30, 2007

Welcome to Yahoo! Hindi: "प्रिंस हैरी की विशेष सुरक्षा"

Welcome to Yahoo! Hindi: "प्रिंस हैरी की विशेष सुरक्षा"


राजकुमार हैरी के इराक में ड्यूटी पर जाने से पहले ही उनकी सुरक्षा के लिए विशेष सेना इराक पहुँच गई है।इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि हैरी पर आतंकवादी हमला हो सकता है। आब्जर्वर ने बताया कि मिलिशिया समूहों पर नजर रखने और ब्रिटिश शाही तख्त के तीसरी पीढ़ी के उत्तराधिकारी राजकुमार की सुरक्षा चाकचौबंद करने के लिये विशेष सेना की एक अतिरिक्त टुकड़ी दक्षिण इराक पहुँच चुकी है।सेना को इस बात की जानकारी है कि मिलिशिया समूह यह जानकारी होने का दावा कर रहे हैं कि हैरी की रेजिमेंट, ब्लूज एंड रायल्स, किस समय इराक पहुँचेगी।हैरी इराकी सेना के नियंत्रण वाले मायसान में बख्तरबंद टोही वाहनों की बटालियन का नेतृत्व करेंगे। दो माह बाद ब्रिटेन में अपनी माँ राजकुमारी डायना की स्मृति में होने वाले कान्सर्ट में शिरकत के लिए उन्हें असाधारण परिस्थितियों में अवकार्शं दिया जाएगा।यह व्यवस्था शिया और सुन्नी मिलिशिया के उस दावे के बाद की गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि वे हैरी के इराक आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
(स्रोत - वेबदुनिया)

और भी...

बसरा में कार बम फटा, 5 मरे

कास्त्रो ने फिर क्यूबा की कमान संभाली

हसीना की याचिका अस्वीकार

बालीवुड अवार्ड्स के लिए घमासान

'विस्फोट से बचना चमत्कार'

पाकिस्तान में भूकंप के झटके

www.svdeals.com super value deals

No comments: