Friday, April 20, 2007

एक दूजे के हुए ऐश्वर्य अभिषेक"

Welcome to Yahoo! Hindi: "एक दूजे के हुए ऐश्वर्य अभिषेक"


एक दूजे के हुए ऐश्वर्य अभिषेक
मुंबई ( भाषा), शुक्रवार, 20 अप्रैल 2007
करोड़ों दिलों की धड़कन ऐश्वर्य राय पलकें झुकाए अपने ख्वाबों के शहजादे अभिषेक बच्चन के गले में वरमाला डाल आज उनकी जीवन संगिनी बन गईं। पवित्र अक्षय तृतीया के दिन अभिषेक ने भी महकते गुलाबों की माला पूर्व विश्व सुंदरी के गले में पहना कर उन्हें हमेशा के लिए अपने दिल और घर की मल्लिका बना लिया। इसी के साथ प्रतीक्षा में होने वाले दो सितारों के मिलन की लंबे समय से चल रही प्रतीक्षा समाप्त हुई और करोड़ों प्रशंसकों ने अपने चहेते सितारों को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं।दोनों फिल्मी सितारों की शादी का अंदाज जितना निराला था उतना ही पारंपरिक भी। शादी ठेठ उत्तर भारतीय रीति रिवाज से हुई। बनारस से आए विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रों के बीच पाणिग्रहण संस्कार कराया। सात फेरों के पूरे होते ही ऐश अभि सात जन्म के बंधन में बँध गए। इससे पहले अमिताभ के बंगले 'जलसा' से छह लग्जरी बसों में खास मेहमान बारात लेकर उनके दूसरे बंगले 'प्रतीक्षा' पहुँचे।इस खास मौके पर अभिषेक ने सफेद शेरवानी पहनी। राजस्थानी ढंग का साफा लगाया। उनके चेहरे पर सेहरे के फूलों की लड़ियाँ लटक रहीं थीं। गुरु सफेद घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन ब्याहने निकले तो उनके आगे लाड़ला भांजा अगस्त्य भी बैठा था।यूँ तो शादी के समय दूल्हे मर्यादा की बेड़ियों में कुछ ज्यादा ही जकड़ जाते हैं। बड़े बूढ़ों की मौजूदगी से सहम भी जाते हैं। लेकिन अभिषेक की अदा सबसे जुदा रही। बारात की बस से अभिषेक कुछ इस अंदाज में उतरे जैसे उनका मन भंगड़ा करने को मचल रहा हो। घोड़ी पर बैठने के बाद भी उन्होंने अभिनेताओं के खांटी अंदाज में प्रतीक्षा के पास मौजूद और कैमरों के जरिए टीवी पर शादी देख रहे करोड़ों लोगों का अभिवादन किया। बारात के साथ चल रहे बैंड ने अभि ऐश के सुपर हिट गाने कजरारे कजरारे की धुन तो बजाई ही साथ ही सदाबहार गीत मेरे यार की शादी है पर भी बारातियों ने खूब ठुमके लगाए। ज्यादातर पुरूष बराती केसरिया रंग की पगड़ी बाँधे तो महिलाएँ जरी की साड़ियों में सजीं थीं। शादी का जलसा प्रतीक्षा से सटे बगीचे में हुआ। बगीचे को पूरी तरह वातानुकूलित किया गया था। बगीचे में सुर्ख लाल और रेशमी गुलाबी रंग के फूल महक बिखेर रहे थे। पंडाल के चारों ओर सजे सुनहरे और हरे रंग के पर्दों ने पूरे जश्न को खास मेहमानों की आँखों तक ही सीमित रखा।सितारों के इस मिलन में आए खास मेहमानों की लिस्ट भी वजनदार है। इसमें नेता अभिनेता उद्योगपति सभी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, अभिनेता संजय दत्त, अजय देवगन, काजोल, उद्योगपति अनिल अंबाली, उनकी पत्नी टीना अंबानी समारोह में मौजूद थे। सचिन तेंदुलकर भी जलसा में मौजूद थे। इस मौके पर उनके पारिवारिक मित्र और सपा महासचिव अमर सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
(स्रोत - वेबदुनिया)

और भी...

क्वात्रोच्ची मामला, सीबीआई को निर्देश

अंटार्कटिका में एक और भारतीय केंद्र

भाजपा ने मोदी को हाशिए पर रखा

कांग्रेस ने भाजपा की बोलती बंद की

गेहूँ बेचने पर कांग्रेस का बयान

'कटारा मामले को हल्का न बनाएँ'

www.svdeals.com super value deals

No comments: