Friday, August 10, 2007

ऐश्वर्या की मोम की मूर्ति

ऐश्वर्या की मोम की मूर्ति
न्यूयॉर्क (भाषा), शुक्रवार, 10 अगस्त 2007 ( 18:29 IST )
लंदन को नमस्ते कहने के बाद अब पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की अदाकारा ऐश्वर्या राय न्यूयॉर्क आ रही हैं। यहाँ 15 अगस्त को उनकी मोम निर्मित प्रतिमा का अनावरण होगा।न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में मैडम तुसाद का संग्रहालय है। इसी संग्रहालय में ऐश्वर्या की मोम निर्मित प्रतिमा का 15 अगस्त को अनावरण किया जाएगा।भारत इस वर्ष 15 अगस्त पर अपनी आजादी की 60वीं सालगिरह मनाएगा। संग्रहालय के अधिकारियों के अनुसार ऐश्वर्या के प्रशंसकों के अनुरोध पर प्रतिमा का अनावरण 15 अगस्त को किया जाएगा। इस अवसर पर बॉलीवुड के कलाकार एक कार्यक्रम भी पेश करेंगे।लंदन स्थित मैडम तुसाद के संग्रहालय में भी ऐश्वर्या की मोम निर्मित प्रतिमा लगी है। इसका अनावरण 2004 में हुआ था। उस समय ऐश्वर्या की फिल्म ब्राइड एंड प्रिजुडिस रिलीज होने वाली थी।लंदन स्थित संग्रहालय से ऐश्वर्या की प्रतिमा न्यूयॉर्क स्थित संग्रहालय ने मँगवाई और उसके आधार पर छह सप्ताह में नई प्रतिमा तैयार कराई। मैडम तुसाद के संग्रहालय में अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की भी मोम निर्मित प्रतिमाएँ हैं।अभिषेक बच्चन से विवाह कर चुकी ऐश्वर्या पहली भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनकी प्रतिमा न्यूयॉर्क स्थित तुसाद संग्रहालय में लगेगी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद ऐश्वर्या प्रतिमा के अनावरण के लिए न्यूयॉर्क आ सकें।मैडम तुसाद के संग्रहालय लंदन, एम्स्टर्डम, लॉस वेगास, हांगकांग और शंघाई में भी हैं और हर साल लाखों की संख्या में दर्शक वहाँ जाते हैं। इसकी स्थापना 1835 में मोम शिल्पकार मेरी तुसाद ने लंदन में की थी।
(स्रोत - वेबदुनिया)

और भी...

पूर्व अरबपति के लिए माफी का अनुरोध

ताहिती के पास विमान समुद्र में गिरा

एन्डेवर मिलेगा आईएसएस से

पाक में 12 आतंकवादी मारे गए

मर्डोक की भारत में नए चैनल की योजना

मुशर्रफ का आपातकाल लगाने से इनकार
Welcome to Yahoo! Hindi


www.svdeals.com super value deals

No comments: