Monday, July 16, 2007

नकाब : अतीत में छुपे राज

नकाब : अतीत में छुपे राज
- समय ताम्रकर
निर्माता : कुमार एस तौरानी, रमेश एस तौरानी निर्देशक : अब्बास-मस्तान संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती कलाकार : बॉबी देओल, अक्षय खन्ना, उर्वशी शर्मा रहस्य और रोमांच के आवरण में लिपटी कथा पर फिल्म बनाने का अब्बास-मस्तान का अपना अलग ही अंदाज है। उनके द्वारा निर्देशित कई फिल्में हिट रही है जो इस बात का सबूत है कि वे जनता की पसंद को अच्छी तरह जानते हैं। बॉबी और अक्षय खन्ना को लेकर इन्होंने ‘हमराज’ बनाई थी। इन्हीं कलाकारों को लेकर उन्होंने ‘नकाब’ बनाई है। करण खन्ना (बॉबी देओल) एक बहुत ही अमीर व्यक्ति है। उसका एक मध्यमवर्गीय लड़की सोफी (उर्वशी शर्मा) से लिव इन रिले‍शनशिप का रिश्ता है। विकी मल्होत्रा (अक्षय खन्ना) एक सफल अभिनेता बनने की कोशिश में है। सोफी की मुलाकात विकी से होती है। विकी से मिलने के बाद सोफी को अहसास होता है कि सच्चा प्यार किसे कहते हैं। सोफी न चाहते हुए भी विकी की तरफ खिंची चली जाती है। इन तीनों चरित्रों के अतीत में कुछ राज छिपे हुए हैं। जब ये राज सामने आने लगते हैं तब क्या होता है? उर्वशी करण और विकी में से किसे चुनेंगी? जैसे सवालों के जवाब मिलेंगे ‘नकाब’ में।
(स्रोत - वेबदुनिया)

और भी...

प्यार और दोस्ती का ‘पार्टनर’

चेन कुली की मेन कुली

फूल एन फाइनल : कॉमेडी में एक्शन का तड़का

झूम बराबर झूम

आवारापन : खुशियों की तलाश

बॉम्बे टू गोवा : अनोखा सफर
Welcome to Yahoo! Hindi: "नकाब : अतीत में छुपे राज"

www.svdeals.com

No comments: